Monday, October 19th, 2026

WhatsApp को टक्कर देने के लिए Signal ने कॉपी किए वॉट्सऐप के फीचर्स 

 नई दिल्ली  
Signal ने WhatsApp को लुभाने के लिए एक नया अपडेट रिलीज़ किया है। Signal ऐप यूजर्स को बिल्कुल WhatsApp जैसा एक्सपीरिएंस देने की कोशिश कर रहा है। इसी वजह से सिग्नल ऐप वॉट्सऐप से मिलते जुलते फीचर अपने प्लेटफॉर्म पर ला रहा है। बता दें कि वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी आने के बाद से सिग्नल ऐप के डाउनलोड्स में तेजी आई है। प्ले स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अब तक इसे 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। WhatsApp को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सिग्नल ने बीटा वर्जन में चैट वॉलपेपर बदलने, एनिमेटेड स्टीकर्स भेजने और 'About' ऑप्शन को शामिल कर दिया है, जो वॉट्सऐप में पहले से मौजूद हैं।

 

#WhatsApp

Source : Agency

पाठको की राय